Saturday, June 27, 2020

तसल्ली








                     
यह मत सोचो कि कार्य करना बहुत बाकी है, यह सोचो कि अच्छा हुआ कम से कम हमारा इतना कार्य तो हो गया|मुसीबत में व्यक्ति ने आशा के सहारे ही समय निकालना चाहिए| 

Saturday, June 20, 2020

original " Aadhar card "

बच्चों को पाल पोस कर बड़ा करना पिता का फर्ज है ,
तो
बुढ़ापे में उनकी लाठी बनना हमारा परम कर्तव्य है |
वे हमारे A. T. M. CARD  बन सकते हैं ,
तो
 हमें भी उनका AADHAR CARD बनना चाहिए|
हमारे जन्म पर वह खुश होते हैं ,
लेकिन
जीते वे तब है जब हम उनके बुढ़ापे का सहारा बनते हैं |

                             🖊 प्रा. पायल जायसवाल

  

Wednesday, June 3, 2020

एक शाही पशु

क्या तो हम रास्ता देख रहे हैं कि कब-कब गणेश जी आते हैं और वे विघ्नहर्ता हमारे दुखों को हर लेते हैं; लेकिन केरला के मल्लपुरम में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली, मानव को मानवता से दूर ले जाने वाली  घटना ने हमें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है|




 भारत में हर पशु-पक्षी, जानवर ,नदी आदि सब में हम भगवान का रूप ना केवल मानते हैं बल्कि देखते भी है ,महसूस भी करते हैं और उन्हें पूजते भी है| जानवरों को मारना उनके साथ छेड़छाड़ करना वैसे भी कानूनी अपराध है और वह भी हाथी जैसे शांत स्वभाव व मुक जीव जो कि केवल एक नहीं बल्कि दो जीव का था, उसके साथ ऐसा क्रूर व्यवहार!!

इंसान अगर जंगल में भटक जाए तो उसे पानी मिलेगा ताकि वह पीकर प्यास बुझा सके ,जंगल में छाया मिलेंगी जिससे इंसान की थकान दूर होगी ,खाने के लिए फल मिलेंगे जिससे उनकी भूख मिट सके| जंगल में भी कोई जानवर सामने से आकर तब तक हम पर प्रहार नहीं करता जब तक हम  उनके साथ छेड़छाड़ या परेशान ना करें करें|

भूख - प्यास से व्याकुल मादा हाथी जब खाने को तलाशते हुए गलती से मानव बस्ती में आ जाती है तो कुछ असामाजिक तत्व उसके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करते हैं कि उन्हें अनानास में फटाके भरकर उस गर्भवती माता को खिला देते हैं और वह पेट भरने के लिए उस फल को ग्रहण करती हैं और जब पटाखे फूटते हैं तो वह इतनी बुरी तरह जख्मी हो जाती है कि वह जंगल की ओर लौटकर नदी में उतर जाती हैं |अपना मुंह पानी में डाल देती है ताकि शायद पानी में मुंह डालने से उसे आराम मिलने वाला था|





हाथी 113 लीटर पानी पी जाने वाला हाथी आज अपने  मुंह की जलन को शांत करने के लिए पानी में डूबा है और शायद मौत का इंतजार कर रहा है |

वैसे तो यह जंगलों में रहता है लेकिन उचित शिक्षा यदि उसे दी जाए तो वह पालतू जानवर के रूप में भी जाना जा सकता है |कई सारे सर्कस वाले इसे अपने शो में सम्मिलित करते हैं ताकि वह दर्शकों का मनोरंजन कर सके |हाथी भी उनकी कसौटी पर खरा उतरता है और सबको अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर चकित कर देता है|


 जहां बच्चे  खिलौने के भालू को देखकर डर जाते हैं वहीं पर इतने बड़े गजराज को देखकर वे उन्हें अजीब- सी प्रसन्नता  मिलती हैं| वे उन्हें देखकर ही मचल उठते हैं, वे उनके साथ खेलने के लिए, हाथ लगाने के लिए उछल पड़ते हैं| 

पुराने जमाने में राजा महाराजा इस पर सवारी करते थे |युद्ध पर जाने के लिए तथा शिकार पर जाने के लिए भी हाथी पर बैठकर जाते थे |हाथी पर बैठना शाही अंदाज़ माना जाता था और आज भी यह अंदाज मौजूद हैं | अतः यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हाथी को शाही पशु भी कहा जाता है|


 हाथी के चार पैर मानो चार स्तंभों का आभास  कराते हैं |यह भारी सामान उठाने में भी इंसान की मदद करते हैं |हाथी जीते जी तो हम सभी के काम आता है लेकिन अपनी उम्र  पूर्ण करने के बाद जब वह मर जाता है तब भी वह मानव के लिए बहुत उपयोगी होता है |





हाथी को पानी में उतरना ,अपनी सुंड से पानी खींच कर फव्वारे की भांति हवा में उड़ाना आदि बहुत पसंद आता है |परंतु केरल में हुई इस क्रूरता की शिकार मादा हाथी ने भूखे प्यासे ही अपने शिशु जोकि जन्म भी नहीं लिया था के साथ पानी में ही अपने प्राण त्याग दिए |


Monday, June 1, 2020

एक नेता का फूल पर भाषण

महाविद्यालय में "हिंदी दिवस " का आयोजन किया गया था उस समय एक छात्रा ने यह कविता सुनाई थी | इस LOCKDOWN के चलते जब मैं घर की सफाई कर रही थी तब पुरानी किताबों के बीच में मुझे उसके द्वारा लिखी हुई यह कविता मिली जो मैं प्रस्तुत कर रही हूं : -

फूल : - फूल दो प्रकार के होते हैं ,एक गोभी का और एक गुलाब का |

गोभी : -  गोभी जिसमें 385 प्रकार के विटामिन होते हैं और.                गुलाब जिससे गुलकंद बनता है |

गुलकंद : -  गुलकंद जो खासी की जड़ है |

 जड़ : -     जड़ तो खरबूजे की मजबूत होती है |

 खरबूजा : -  खरबूजा खरबूजे को देखकर रंग बदलता है |

रंग :-  रंग तो जर्मन का पक्का होता है |

 जर्मन  :- जहां हिटलर राजा राज करते थे उन्होंने वर्ल्ड वॉर किए थे

वार  :- वार तो सात प्रकार के होते हैं |सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार इतवार |

 इतवार  :- जो सेहत के लिए नुकसानदायक है |

नुकसान  :- आन तो महबूब खान ने बनाई थी |

खान  :- खान तो चार प्रकार की होती है, कोयले की खान हीरे की खान सलमान खान और शाहरुख खान |
शाहरुख खान  :- शाहरुख खान जो हिंदी फिल्में टॉप का हीरो है |

टॉप  : - टॉप तो दो प्रकार की होती है एक लड़की अपने सैंडल में लगा कर चलती है , घोड़ा अपने पैरों में लगाकर दौड़ता है |

घोड़ा  :- घोड़ा वही जो गंगा जमुना की रेल के साथ दौड़ा था |

गंगा -जमुना  :- गंगा - जमुना जो इलाहाबाद में बहती है |

इलाहाबाद  :- जहां नेहरू के पिता मोतीलाल का जन्म हुआ था |मोतीलाल और रामदास ने मिलकर कमाल किया था |

कमाल :+ कमाल तो नूतन के पति का नाम है|
 पति रे ! पति ! लंकापति रावण!  सीता हरण|
         
जय हिंद !जय भारत!